वोडाफोन आइडिया (Vi) के ग्राहकों के लिए खुशखबरी

Wealth News

दूरसंचार सेवा क्षेत्र में मुफ्त ऑफर का सिलसिला जारी है। अब वी यानि वोडाफोन आइडिया (Vi- Vodafone Idea) ने घोषणा की है कि वह अपने लगभग छह करोड़ से अधिक ऐसे ग्राहकों को 49 रुपये का रिचार्ज मुफ्त देने वाला है जिनकी आय कम है। यह मुफ्त रिचार्ज एक बार दिया जायेगा। वी के 49 रुपये के इस रिचार्ज पैक (Recharge Pack) में 38 रुपये का टॉक टाइम और 100 एमबी डेटा होता है और इसकी वैधता 28 दिनों की होती है। यही नहीं, कंपनी ने यह ऑफर भी दिया है कि 79 रुपये का रिचार्ज कराने वालों को 128 रुपये का टॉकटाइम (Talk time) और 200 एमबी डेटा (Data) दिया जायेगा। इसकी वैधता 28 दिन होगी।

इससे पहले भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने घोषणा की थी कि वह अपने नेटवर्क के तकरीबन 5.5 करोड़ ऐसे ग्राहकों को 49 रुपये का रिचार्ज मुफ्त में देने वाला है जिनकी आमदनी कम है। यह मुफ्त रिचार्ज एक बार दिया जायेगा। कंपनी के मुताबिक ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि कोरोना के इस दौर में ये ग्राहक परेशान न हों और अपनों से जुड़े रहें। गौरतलब है कि एयरटेल के 49 रुपये के इस रिचार्ज पैक (Recharge Pack) में 38 रुपये का टॉक टाइम और 100 एमबी डेटा होता है। इसकी वैधता 28 दिनों की होती है। इसके अलावा, कंपनी ने यह पेशकश भी की है कि 79 रुपये का रिचार्ज कराने वालों को फिलहाल इससे मिलने वाले लाभ का दोगुना लाभ दिया जायेगा।

ध्यान रहे कि पिछले हफ्ते रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने भी अपने ग्राहकों के लिए इसी तरह का ऑफर पेश किया था। ऐसे जियो फोन ग्राहक अब अपना फोन रिचार्ज कराये बगैर भी हर महीने 300 मिनट की कॉलिंग कर सकेंगे। दिन के लिहाज से देखें तो ये ग्राहक हर दिन 10 मिनट की मुफ्त कॉलिंग कर सकेंगे।

इसके अलावा रिलायंस जियो ने एक और पेशकश की है। ‘बाय वन गेट वन’ (Buy One, Get One) नाम के इस ऑफर के तहत कोई जियो फोन ग्राहक यदि 75 रुपये के प्लान का रिचार्ज कराता है, तो 75 रुपये का अतिरिक्त प्लान उसे मुफ्त दिया जायेगा। (लेडीज न्यूज टीम, 19 मई 2021)

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *