केंद्रीय कर्मचारियों के लिए शुभ समाचार, सरकार ने बढ़ाया महँगाई भत्ता (DA)

Wealth News

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने महँगाई भत्ते (Dearness Allowance- DA) में बढ़ोतरी की घोषणा की है। गुरुवार को हुई बैठक में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) ने महँगाई भत्ते को 28% से बढ़ा कर 31% करने का फैसला किया। यह फैसला एक जुलाई 2021 से लागू होगा। इस कदम से केंद्र सरकार के लगभग 47.14 लाख कर्मचारियों और 68.62 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। इस कारण राजकोष पर प्रति वर्ष 9,488.70 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।

इससे पहले जुलाई 2021 में केंद्र सरकार ने महँगाई भत्ते को 17% से बढ़ा कर 28% करने का फैसला किया था और इस निर्णय को एक जुलाई 2021 से लागू किया गया था।

याद रहे कि कोरोना महामारी के कारण जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक इस भत्ते में बढ़ोतरी पर रोक लगा दी गयी थी। इसका मतलब यह हुआ कि 1 जनवरी 2020 से ले कर 30 जून 2021 तक महँगाई भत्ता 17% रहा था। (लेडीज न्यूज टीम, 22 अक्टूबर 2021)

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *