बहनें घर में आनंद और खुशियाँ लाती हैं – उपराष्ट्रपति

Colours of Life

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू (M Venkaiah Naidu) ने रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) के अवसर पर सभी से महिलाओं की गरिमा को बनाए रखने और हर समय उनके लिए एक सुरक्षित परिवेश सुनिश्चित करने का आग्रह किया। आधिकारिक दौरे पर बेंगलुरू गए उपराष्ट्रपति ने यहाँ राजभवन में विभिन्न स्थानीय स्कूलों के बच्चों के साथ रक्षा बंधन मनाया। उन्होंने इस शुभ अवसर पर लोगों को बधाई देते हुए कहा कि रक्षा बंधन भाइयों और बहनों के बीच स्नेह व आदर के विशेष और गहरे बंधन का उत्सव है।

सभी लोगों से अपने भाई और बहनों की तरह व्यवहार करने का आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि इससे नागरिकों के बीच भाईचारे व सद्भाव को बढ़ावा मिलेगा और हमारा देश मजबूत होगा।

उन्होंने सदियों पुरानी भारतीय परिवार व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह हमें वृद्ध जनों का सम्मान करना सिखाती है और युवाओं में साझा और देखभाल करने की भावना पैदा करती है। यह बताते हुए कि बहनें घर में आनंद और खुशियां लाती हैं, उन्होंने कहा कि कई भारतीय उत्सव हैं जो पारिवारिक संबंधों को मनाते हैं व एकता के बंधन को मजबूत करते हैं।

(आवरण चित्र उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के ट्विटर खाते से साभार, यह खाता वाइस प्रेसिडेंट सेक्रेटेरिएट द्वारा चलाया जाता है)

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *