रक्षाबंधन पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बेटियों को नि:शुल्क यात्रा का तोहफा दिया जायेगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने आधिकारिक ट्विटर के माध्यम से यह संदेश साझा किया है कि राखी के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में महिलाओं को फ्री यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा 21 अगस्त की रात 12 बजे से 22 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे तक सभी श्रेणी की बसों में मिलेगी।
हालाँकि उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐसा पहली बार नहीं किया है। विगत वर्षों में भी रक्षाबंधन के अवसर पर मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा चुकी है। (लेडीज न्यूज टीम, 19 अगस्त 2021)
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%