आपको नहीं पता होंगे पपीते के इतने सारे फायदे

Body and Health

पपीता एक ऐसा फल है जो पूरे साल आसानी से मिल जाता है। भारत के ज्यादातर घरों में पपीते का पौधा आसानी से लगा हुआ मिलता है। आपमें से कई लोग यह जानते भी होंगे कि पपीता जितना स्वादिष्ट होता है, यह उतना ही हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी है। लेकिन इसके फायदे इतने सारे हैं कि आप चौंक जायेंगे। पपीते का रस भी बहुत लाभदायक होता है। पपीते के बीज के ढेर सारे उपयोग हैं। पपीता बालों और त्वचा के लिए अच्छा होता है। लेकिन यह भी ध्यान रखें कि गर्भवती महिला को पपीता नहीं खाना चाहिए।

पपीता के फायदे और उपयोग

  • पपीता में विटामिन ए, पोटैशियम और कैल्शियम पाया जाता है।
  • जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है, उन्हें पपीते का नियमित सेवन करना चाहिए।
  • पपीता खाने से सर्दी, खाँसी, जुकाम आदि बीमारियाँ नहीं होती है।
  • लंबी उम्र पाने और लंबे समय तक जवान रहने के लिए पपीता खाना फायदेमंद है।
  • पपीते खाने से आमाशय और आँत संबंधी दिक्कतों में फायदा होता है।
  • नियमित रूप से पपीता खाने से झुर्रियाँ पड़ना, बालों का झड़ना, बवासीर, चर्म रोग, अनियमित मासिक धर्म से सम्बन्धित समस्याएँ खत्म हो जाती हैं।
  • पपीता दिल के मरीजों और मधुमेह के मरीजों के लिए बहुत लाभदायक होता है।
  • पपीते में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। यह हाई कोलेस्ट्राल को कम करने में मदद करता है।
  • पपीते का रस आँत और पेट सम्बन्धित समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है।
  • पपीते के नियमित सेवन से कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है।
  • माँसाहार करने वालों को पपीते का नियमित सेवन करना चाहिए।
  • पपीता आसानी से पचने वाला फल है। इसलिए इसे वे लोग भी खा सकते हैं, जिनकी पाचन शक्ति कमजोर है।
  • पपीते से दाद, खाज, खुजली दूर हो जाती है।
  • पपीते के नियमित सेवन से हाई बीपी को नियंत्रित किया जा सकता है।
  • पपीता खाने से शरीर में ऊर्जा का स्तर भी बढ़ जाता है।
  • कट जाने, सूजन हो जाने या जल जाने पर प्रभावित स्थान पर पपीता लगाने से आराम मिलता है।
  • पपीते त्वचा और आँखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
  • इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाता है।
  • पपीता पेट को संक्रमण से बचाता है।
  • पपीते के चूर्ण का सेवन करने से आमाशय की जलन, जख्म, अपच दूर होता है।
  • पपीता हमें शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है।
  • पपीता वजन कम करने में मदद करता है।
  • यदि किसी के पेट में कीड़े हो गये हों, तो पपीता का बीज और उसका छिलका कीड़ों को खत्म करने में मदद करता है।
  • पपीते में पाया जाने वाला एन्जाइम शरीर में होने वाली सूजन को कम करता है।

सलोनी

पीएचडी छात्रा, पंजाब एग्रिकल्चरल यूनिवर्सिटी

 

 

22 thoughts on “आपको नहीं पता होंगे पपीते के इतने सारे फायदे

  1. क्या बात है। बहुत ही लाभदायक है ये फल…पढ़कर अच्छा लगा 🥳

  2. Very useful heath related. Very important for everyone to know the benefits of such fruits. Thank you!

  3. There are so many benefits of papaya… A very nice compilation and very beneficial for us.

  4. Very useful for heath related and Everyone should keep papaya in their daily diet. Thank you so much for writing such a useful article.

  5. हम सभी पपीते के बारे में बात करते हैं, लेकिन यह नहीं जानते थे कि पपीता खाने के इतने फायदे हैं। आप ने बहुत अच्छा पपीता के बारे में बताया। इतना उपयोगी लेख लिखने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

  6. Nice to know so much information about papya……this article is very useful & informative….. well done 👍

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *