फिर बढ़ गयी पैन (PAN) को आधार (Aadhaar) से जोड़ने की समय सीमा

Wealth News

केेंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने घोषणा की है कि पैन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने की समय सीमा को एक बार फिर बढ़ा दिया गया है। देश में कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए इस समय सीमा को 30 जून 2021 से बढ़ा कर 30 सितंबर 2021 कर दिया गया है। इससे पहले इसे 31 मार्च से बढ़ा कर 30 जून 2021 कर दिया गया था।

यदि आपने अब तक यह काम नहीं किया है, तो 30 सितंबर 2021 से पहले इसे जरूर कर लें। यह काम आप घर बैठे भी कर सकते हैं। इस तारीख तक पैन को आधार से जोड़ने में असफल रहने पर पैन को निष्क्रिय कर दिया जायेगा। यानि यह माना जायेगा कि आपके पास पैन कार्ड नहीं है। ऐसे में उन सभी जगहों पर लेन-देन में आपको दिक्कत आ सकती है, जहाँ पर पैन कार्ड का उल्लेख अनिवार्य है। (लेडीज न्यूज टीम, 25 जून 2021)

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *