लड़की हूँ लड़ सकती हूँ, नारा देने के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए काफी सारी घोषणाएँ की हैं।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, उ.प्र. की मेरी प्रिय बहनों, आपका हर दिन संघर्षों से भरा है। कांग्रेस पार्टी ने उसको समझते हुए आपके लिए अलग से एक महिला घोषणा पत्र तैयार किया है। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर सालाना भरे हुए 3 सिलेंडर मुफ्त दिए जायेंगे। प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए यात्रा मुफ्त होगी।
उन्होंने आगे लिखा, आशा और आँगनबाड़ी की मेरी बहनों को प्रतिमाह 10,000 रू का मानदेय मिलेगा। नए सरकारी पदों पर आरक्षण के प्रावधानों के अनुसार 40% पदों पर महिलाओं की नियुक्ति होगी। 1000रू/प्रतिमाह वृद्धा-विधवा पेंशन मिलेगी। उ.प्र. की धरती की वीरांगनाओं के नाम पर प्रदेश भर में 75 दक्षता विद्यालय खोले जाएंगे।
कांग्रेस पार्टी 40% टिकट महिलाओं को देगी। छात्राओं को स्मार्ट फोन और स्कूटी देगी। (लेडीज न्यूज टीम, 02 नवंबर 2021)
(आवरण चित्र प्रियंका गाँधी वाड्रा के ट्विटर खाते से साभार)
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad