ई-श्रम पोर्टल पर 27 लाख लोगों ने कराया पंजीकरण, मिलता है दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा

Wealth News

श्रम कल्याण एवं रोजगार मंत्रालय ई-श्रम पोर्टल पर असंगठित श्रमिकों के पंजीकरण के लिए वृहद स्तर पर प्रयास कर रहा है। श्रम एवं रोजगार तथा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने आह्वान किया है कि इस पोर्टल का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाये और पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले श्रमिकों को होने वाले लाभों के बारे में बताया जाये।

राज्यमंत्री ने इसके लाभों को गिनाते हुए बताया कि यह पंजीकरण 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर भी प्रदान करता है। यदि कोई कर्मचारी ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत है और वह दुर्घटना का शिकार हो जाता है, तो वह मृत्यु या स्थायी विकलांगता होने पर 2 लाख रुपये और आंशिक विकलांगता पर 1 लाख रुपये के लिए पात्र होगा। पंजीकरण होने पर श्रमिकों को एक सार्वभौमिक खाता संख्या प्रदान की जायेगी, जो विशेष रूप से प्रवासी श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं राशन कार्ड आदि की पोर्टेबिलिटी के लिए आसान है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश के तहत पिछले महीने शुरू किये गये ई-श्रम को परिवर्तनकारी पोर्टल करार देते हुए रामेश्वर तेली ने बताया कि अब तक 27 लाख से अधिक असंगठित कामगारों ने इस पर अपना पंजीकरण कराया है। नौ सितंबर 2021 को नयी दिल्ली के श्रम शक्ति भवन में स्थित विभिन्न मंत्रालयों में कार्यरत असंगठित श्रमिकों के पंजीकरण के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया। (लेडीज न्यूज टीम, 10 सितंबर 2021)

(आवरण चित्र https://pib.gov.in/ से साभार)

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *