मनीषा वकील और निमिषा सुथार बनीं गुजरात सरकार में मंत्री, डॉ. निमा आचार्य को बनाया गया एसेंबली का स्पीकर

Colours of Life

गुजरात के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के 24 मंत्रियों ने गुरुवार को शपथ ले ली। इनमें से दो महिलाएँ हैं, ये हैं निमिषाबेन सुथार (Nimishaben Suthar) और मनीषा वकील (Manisha Vakil)। मोरवा (हदफ) से विधायक निमिषाबेन सुथार को जनजाति विकास, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। साथ ही वह चिकित्सा शिक्षा का काम भी देखेंगी।

मनीषा वकील

वहीं मनीषा वकील, जो वड़ोदरा सिटी से विधायक हैं, को महिला और बाल कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा वह सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण का काम भी देखेंगी।

गौर करने वाली बात यह है कि ये दोनों ही महिलाएँ पहली बार मंत्री पद सँभाल रही हैं।

विधान सभा में भुज का प्रतिनिधित्व करने वाली डॉ. निमा आचार्य (Dr. Nima Acharya) को गुजरात एसेंबली का स्पीकर बनाया गया है। याद रहे कि विधान सभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी से इस्तीफा दिला कर उन्हें मंत्री बना दिया गया है। (लेडीज न्यूज टीम, 17 सितंबर 2021)

(सभी चित्र मनीषा वकील के ट्विटर से साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *