हरियाणा सरकार महिलाओं और 15 साल तक के बच्चों को करायेगी नि:शुल्क यात्रा, राखी पर 36 घंटों के लिए मिलेगी यह सुविधा

Wealth News

रक्षाबंधन के त्योहार पर हरियाणा राज्य सरकार की ओर से महिलाओं और 15 साल तक के बच्चों को नि:शुल्क यात्रा का उपहार दिया जायेगा। हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्विटर के माध्यम से बताया है कि राखी के त्योहार पर हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में महिलाओं और 15 साल तक के बच्चों को निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जायेगी। यह सुविधा 21 अगस्त की दोपहर 12 बजे से 22 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे तक मिलेगी। यहाँ यह भी ध्यान रहे कि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ बसें चलायी जाएंगी और सुरक्षा के लिए उपयुक्त कदम उठाए जाएंगे। बस में सफर करने वालों को फेस मास्क के साथ-साथ अन्य कोविड प्रोटोकॉल का भी ध्यान रखना होगा। गौरतलब है कि इस बार 22 अगस्त को पूरे देश भर में राखी का त्योहार मनाया जायेगा।

इसके अलावा, रक्षाबंधन पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से भी महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा का तोहफा दिया जायेगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने आधिकारिक ट्विटर के माध्यम से यह संदेश साझा किया है कि राखी के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में महिलाओं को फ्री यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा 21 अगस्त की रात 12 बजे से 22 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे तक सभी श्रेणी की बसों में मिलेगी। (लेडीज न्यूज टीम, 20 अगस्त 2021)

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *